1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीज़ान जाफरी ने 'पद्मावत' में किया था रणवीर सिंह के बॉडी डबल का काम

मीज़ान जाफरी ने 'पद्मावत' में किया था रणवीर सिंह के बॉडी डबल का काम

 Published : Jun 21, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 01:11 pm IST

रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत में उनके बॉडी डबल के रूप में नजर आए थे ये एक्टर।

रणवीर-मिजान- India TV Hindi
रणवीर-मिजान

मुंबई: जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप चौंक सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह से सच है। अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के बॉडी डबल के रूप में नजर आ चुके हैं। मीजान ने बताया कि फिल्म 'पद्मावत' में उन्होंने रणवीर सिंह की अनुपस्थिति में उनके कुछ दृश्य शूट किए थे।

मीजान, संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'मलाल' से आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले हैं। जूम पर प्रसारित होने वाले शो 'बाई इन्वाइट ओनली' पर मीजान ने यह खुलासा किया कि उन्होंने 'पद्मावत' के दो दृश्यों में रणवीर की जगह पहली बार अभिनय किया था। उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्म 'पद्मावत' में संजय सर के असिस्टेंस के तौर पर था, तब वह यह चर्चा कर रहे थे कि एक ब्रांड के साथ काम को लेकर रणवीर अनुपस्थित रहेंगे, जिससे कि कुछ दृश्यों को शूट करने में कठिनाई आएगी। "

"लेकिन संजय सर ने कहा, हम यह कर सकते हैं, मैं चौंक गया, वह मेरी ओर मुड़े और बोले, मुझे यह करना है। सेट पर अगले दिन उन्होंने मुझे रणवीर के हाव-भाव और पंक्तियां याद कर के आने को कहा।" मीजान ने कहा, "'पद्मावत' में दो ऐसे दृश्य हैं, जहां रणवीर की जगह मैं हूं।"

बता दें, मीजान की 'मलाल' में शर्मीन भी डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read:

अर्जुन कपूर ने शेयर की मां और बहन अंशुला की तस्वीर, लिखी ये इमोशनल बात

दिशा पाटनी ने अपने किलर डांस मूव्स से किया सबको इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

वर्ल्ड म्यूजिक डे के लिए अपारशक्ति खुराना, दर्शन रावल, अकासा हुए एकजुट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन