1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहनीश बहल अपने धारावाहिक 'होशियार सही वक्त, सही कदम' को लेकर उत्साहित

मोहनीश बहल अपने धारावाहिक 'होशियार सही वक्त, सही कदम' को लेकर उत्साहित

 Published : Dec 04, 2016 09:21 am IST,  Updated : Dec 04, 2016 09:21 am IST

मुंबई: अभिनेता मोहनीश बहल अपराध पर अपनी आधारित आगामी धारावाहिक 'होशियार- सही वक्त, सही कदम' की मेजबानी करते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि वह इसकी मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं। इसमें ऐसी प्रासंगिक कहानियां

Mohnish Behl excited for his new serial- India TV Hindi
Mohnish Behl excited for his new serial

मुंबई: अभिनेता मोहनीश बहल अपराध पर अपनी आधारित आगामी धारावाहिक 'होशियार- सही वक्त, सही कदम' की मेजबानी करते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि वह इसकी मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं। इसमें ऐसी प्रासंगिक कहानियां दिखाई जाएंगी, जिससे अपराध को टाला जा सके। मेजबान के तौर पर मोहनीश लोगों के सामने अपने विचार साझा करेंगे। (सिनेमा की बाकी खबरों के लिए पढ़ें)

मोहनीश ने बताया, "मैं 'होशियार..सही वक्त, सही कदम' जैसे प्रगतिशील शो का हिस्सा बनने और पहली बार इस तरह के शो की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हूं।"

'दिल मिल गए', 'कहानी घर घर की', 'सावधान इंडिया' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे धारावाहिकों का हिस्सा बन चुके अभिनेता ने कहा, "शो की अवधारणा ने मुझे इसलिए आकर्षित किया क्योंकि यह आजकल के मुद्दों को सकारात्मकता से उठाता है और अपराध को अधिक दिखाने के बजाय इससे बचने पर अधिक जोर देता है।" 'होशियार-सही वक्त, सही कदम' का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'एंडटीवी' पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन