1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कभी तन्हाईयों में यूं हमारी याद आएगी’ की गायिका मुबारक बेगम नहीं रहीं

‘कभी तन्हाईयों में यूं हमारी याद आएगी’ की गायिका मुबारक बेगम नहीं रहीं

 Published : Jul 19, 2016 07:05 am IST,  Updated : Jul 19, 2016 07:05 am IST

'कभी तन्हाइयों में यूं हमारी याद आएगी' जैसे बेहतरीन गीत को आवाज देने वाली पाश्र्व गायिका मुबारक बेगम का सोमवार देर रात निधन हो गया।

mubarak- India TV Hindi
mubarak

मुंबई: 'कभी तन्हाइयों में यूं हमारी याद आएगी' जैसे बेहतरीन गीत को आवाज देने वाली की पाश्र्व गायिका मुबारक बेगम का सोमवार देर रात निधन हो गया। 1950 से 1960 के दशक में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों के साथ काम किया, जिनमें एसडी बर्मन और खय्याम जैसे शामिल हैं। एक वक्त था जब मुबारक बेगम लाखों दिलों पर राज किया करती थीं।

इसे भी पढ़े:-

लंबी बीमारी के चलते सोमवार की रात जोगेश्वरी में स्थित उनके घर में उनका निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। उनके अन्य लोगप्रिय गीतों की बात करें तो इसमें 'हम हाल-ए-दिल सुनाएंगे' और 'मुझको अपने गले लगा लो ओ मेरे हमराही' शामिल हैं।

मुबारक बेगम के परिवार के एक सदस्य ने बताया, "मुबारक बेगम अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका जोगेश्वरी में अपने घर में सोमवार रात साढ़े नौ बजे निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थीं।"

मुबारक बेगम ने मुख्य तौर पर 1950 से 1970 के दशक के बीच बॉलीवुड के लिए सैकड़ों गीतों और ग़ज़लों को अपनी आवाज दी थी जिसके लिए उन्हें याद किया जाता है।

बेगम ने 1961 में आई फिल्म 'हमारी याद आएगी' का सदाबहार गाना 'कभी तन्हाइयों में हमारी याद आएगी' को अपनी आवाज दी थी। वह कुछ सालों से बीमार चल रही थीं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन