1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय ने बताया, इस दिन होगी ‘नाम शबाना’ रिलीज

अक्षय ने बताया, इस दिन होगी ‘नाम शबाना’ रिलीज

 Published : Nov 29, 2016 03:47 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 04:33 pm IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दर्शक काफी लंबे वक्त से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

taapsee pannu, akashay kumar- India TV Hindi
taapsee pannu, akashay kumar

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दर्शक काफी लंबे वक्त से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है, फिल्म 31 मार्च, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया है, जिसमें तापसी भारतीय पोशाक में दिखाई दे रही हैं, वहीं पृष्ठभूमि में अक्षय का प्रतिबिंब नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े:-

अक्षय ने इसके साथ लिखा, "तापसी की अद्भुतता 'नाम शबाना' में 31 मार्च, 2017 को देखने के लिए तैयार हो जाओ।" उन्होंने सोमवार शाम को तापसी के लिए लिखा, "यह फिल्म आप पर आधारित है।"

फिल्म की शूटिंग मलेशिया में हुई है। इसके साथ सिटी सेंटर सहित पेट्रोनास टावर और कुआलालंपुर के प्रसिद्ध स्थानों में भी इसकी शूटिंग की गई। इस फिल्म में तापसी काफी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही है। इसे लेकर तापसी का कहना है कि, मारधाड़ वाले दृश्य करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई और इसकी वजह हॉलीवुड स्टंटमैन और स्टंट निर्देशक सीरील राफेली हैं, जिन्होंने उन्हें बेहतर तरीके से स्टंट करना सिखाया।

'नाम शबाना' में अभिनेता मनोज वाजपेयी और दक्षिण फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन