1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: धर्म के नाम पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेश किया कुछ ऐसा

VIDEO: धर्म के नाम पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेश किया कुछ ऐसा

 Published : Apr 24, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 10:02 am IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से अब वह सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में वह गुरमेहर कौर के फॉर्मेट को अपनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में नवाजुद्दीन अलग-अलग धर्मों के लिबास म

nawaz- India TV Hindi
nawaz

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी वजह से अब वह सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में वह गुरमेहर कौर के फॉर्मेट को अपनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में नवाजुद्दीन अलग-अलग धर्मों के लिबास में एक खास मैसेज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें अपनी पोशाक बदलकर एक नया कार्ड हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं, जिस पर वह संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह खुद को सभी धर्मों का बताते हुए 100% सिर्फ एक आर्टिस्ट बता रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी अंतरिक्ष यात्री, निभाने जा रही हैं कल्पना चावला का किरदार!

56 सेकंड के इस वीडियो में नवाजुद्दीन हाथ में तख्ती पकड़े उस पर लिखे शब्दों से बताते हैं कि उन्होंने अपना डीएनए टेस्ट करवाया है जिसमें उन्होंने पाया कि, वह 16.66% हिन्दू, 16.66% मुस्लिम, 16.66% सिख, 16.66% ईसाई, 16.66% बौद्धिष्ट और 16.66% दुनिया के बाकी बचे धर्म के हैं लेकिन जब अपनी आत्मा को खोजा तो पाया कि वह 100% सिर्फ एक आर्टिस्ट हैं। नवाज का यह वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने वालों को एक कड़ा जवाब है।

बता दें कि नवाजुद्दीन के फैंस के लिए यह साल काफी रोमांचक होने वाला है। इस वर्ष नवाज 4 फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं, जिनमें से एक 'रईस' साल की शुरुआत में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा वह 'मुन्ना माइकल', 'मॉम', 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' और 'मंटो' में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन