मुंबई: सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' आखिरकार सिनेमाघरों में अपना जादू बिखरेने के लिए आ गई है। जाहिर तौर पर कहा जा सकता है कि दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि इसमें नीरजा भनौट की कहानी को बेहद शानदार तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। दर्शकों काफी वक्त से फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं और शुक्रवार को उनका यह इंतजार आखिर खत्म होने ही वाला है। सभी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
इसे भी पढ़े:- सोनम की नीरजा ने केजरीवाल का ध्यान किया आकर्षित
फिल्म की कहानी:-
इस फिल्म की कहानी 1986 में हुई नीरजा भनोट की सच्ची घटना पर आधारित है। वर्ष 1986 में कुछ आतंकवादियो ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचा ली थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 वर्ष ही थी। फिल्म सोनम कपूर को नीरजा का निभाते हुए देखा जा रहा है। अब देखना ये है कि वह इसमें खरी उतरती हैं या नहीं ये जानने के लिए 19 फरवरी को आपको सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा।
समीक्षा:-
ये एक बायोग्राफी फिल्म है जिसमें नीरजा की बहादुरी और मुश्किल में फंसे उन सभी यात्रियों के मन में चल रहे उस डर को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी के रूप में 1986 का हाल दिखाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। सोनम कपूर के अभिनय की बात की जाए तो उन्होंने भी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है जो फिल्म में साफतौर पर नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक पर काफी काम किया है।
अगली स्लाइड में देखिए नीरजा की ट्रेलर:-