1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 15 अगस्त से टी वी सीरियल दफा 420 मचाएगा धमाल

15 अगस्त से टी वी सीरियल दफा 420 मचाएगा धमाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2015 11:43 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 11:43 pm IST

नई दिल्ली: मनोरंजन की दुनिया में लाइफ ओके चैनल पर 15 अगस्त से नया टी वी सीरियल दफा 420 धमाल मचाने आ रहा है। यह सीरियल हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को शाम

15 अगस्त से टी वी सीरियल...- India TV Hindi
15 अगस्त से टी वी सीरियल दफा 420 मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: मनोरंजन की दुनिया में लाइफ ओके चैनल पर 15 अगस्त से नया टी वी सीरियल दफा 420 धमाल मचाने आ रहा है। यह सीरियल हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को शाम 8 बजे प्रसारित हुआ करेगा। यह सीरियल सारेगामा लिमिटेड और माहिर फिल्मस के बैनर तले बन रहा है। इसकी पंच लाईन ''ठगने वाले जायेंगे हवालात,क्यों कि चोर पुलिस ने मिलाया है हाथ'' को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरियल हँसाने,गुदगुदाने के साथ दुनिया के सबसे बड़े ठगो से भी दर्शको रूबरू करायेगा। 

सीरियल की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में चल रही है, इस सीरियल में ऑफिस ऑफिस सीरियल फेम मनोज पाहवा,यूविका चौधरी और अमित मिस्त्री मुख्य भूमिका में है। इस सीरियल के किरदार आपको हसाते गुदगुदाते हुए ठगी की वारदातो को सॉल्व करते नज़र आएंगे। यह पहला ऐसा शो है जो क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगा रहा है, अब देखना यह होगा कि दर्शको को यह सीरियल कितना पसंद आता है। वैसे सीरियल का प्रोमो देख कर पता चलता है कि यह नया सीरियल ज़रूर दर्शको के बीच अपनी लोकप्रियता बनायेगा। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन