1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गूगल डूडल ने दी नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि

गूगल डूडल ने दी नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि

 Written By: IANS
 Published : Oct 13, 2015 01:14 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 01:36 pm IST

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को संगीत की दुनिया के दिवंगत पाकिस्तानी सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान की 67वीं जयंती पर उनका डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नुसरत सूफी शैली के प्रसिद्ध

गूगल डूडल ने दी नुसरत...- India TV Hindi
गूगल डूडल ने दी नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को संगीत की दुनिया के दिवंगत पाकिस्तानी सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान की 67वीं जयंती पर उनका डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नुसरत सूफी शैली के प्रसिद्ध कव्वाल थे और उनके गायन ने कव्वाली को पाकिस्तान की सरहदों से बाहर निकाल अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

गूगल द्वारा बनाए गए डूडल में नुसरत को उनकी गायन मंडली संग पारंपरिक वेशभूषा व उनकी चिर परिचित भाव-भंगिमाओं के साथ कव्वाली गाते दिखाया गया है। पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध कव्वाल का जन्म 13 अक्टूबर, 1948 को फैसलाबाद में हुआ था।

नुसरत ने न केवल पाकिस्तान में बल्कि हिदुस्तान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विश्व के प्रसिद्ध सूफी गायक का 16 अगस्त, 1997 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस वक्त वह 49 वर्ष के थे।

नुसरत के सूफी गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

Nusrat

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन