इस्लामाबाद: पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी सितारों को हिन्दी सिनेमाजगत में बखूबी काम करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में माहिरा खान और फवाद खान को बॉलीवुड में अभिनय करते हुए देखा गया था, लेकिन उड़ी हमले के कारण इन सितारों की फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि बाद में इनकी फिल्में रिलीज कर दी गईं। अब एक और पाकिस्तानी हस्ती वीजे मदीहा इमाम आगामी बॉलीवुड फिल्म 'डियर माया' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, मदीहा ने कहा कि, "मेरा किरदार शिमला में रहने वाली 16 वर्षीया अन्ना नाम की लड़की का है।"
उन्होंने कहा, "वह बहुत प्यारी, मासूम लड़की है, उसकी सबसे अच्छी दोस्त का नाम इरा है। अन्ना ऐसी महिला के बारे में जानना चाहती है, जो पड़ोस में रहती है और 20 वर्षो से अपने घर से नहीं निकली है।" मदीहा ने कहा कि वह इसे रोमांस या कॉमेडी नहीं कह सकतीं। वेबसाइट के अनुसार, यह फिल्म भटनागर की निर्देशन वाली पहली फिल्म है और यह दिलचस्प है कि मदीहा फिल्म में भटनागर के साथ हैं। अभी बाकी हैं कई सवाल, 'बाहुबली 3' में मिलेंगे सारे जवाब?
उन्होंने ने बताया, "निर्देशक फिल्म के लिए किसी की तलाश में थे। उन्होंने मुझे एक शो की ऑनलाइन मेजबानी करते हुए देखा, कुछ एपिसोड्स देखने के लिए उन्होंने मुझसे संपर्क किया।" मदीहा ने कहा कि यह अचानक था और इसके लिए वह मना नहीं कर सकीं। वीजे फिलहाल पाकिस्तान में फिल्म का प्रचार कर रही हैं।