1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट ने अपनी लव लाइफ पर किया खुलासा

पूजा भट्ट ने अपनी लव लाइफ पर किया खुलासा

 Written By: IANS
 Published : Sep 22, 2015 02:06 pm IST,  Updated : Sep 22, 2015 02:18 pm IST

नई दिल्ली: चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट की लव लाइफ को लेकर काफी समय से कई कयास लगाए जा रहे हैं। पूजा ने इन सभी अटकलों पर दो टूक जवाब देते हुए

पूजा भट्ट ने अपनी लव...- India TV Hindi
पूजा भट्ट ने अपनी लव लाइफ पर किया खुलासा

नई दिल्ली: चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट की लव लाइफ को लेकर काफी समय से कई कयास लगाए जा रहे हैं। पूजा ने इन सभी अटकलों पर दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि वह अब अकेली हैं और अकेली ही रहना चाहती हैं। पूजा का वैवाहिक जीवन 12 वर्षों के लंबे समय के बाद टूट चुका है पति मनीष मखीजा से पिछले साल अलग हो चुकीं पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरी लव लाइफ को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर मैं यही कहना चाहती हूं कि मैं अकेली हूं और अकेले ही रहने का इरादा है।"

पूजा ने यह भी कहा कि अगर उन्हें फिर कभी भी किस से प्यार हुआ तो वह इसकी घोषणा खुद करेंगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "अगर इस उम्र में प्यार हुआ, तो मैं खुद ही इस बारे में आपको बताऊंगी। इस बारे में कोई समाचार-पत्र आपको जानकारी नहीं देना वाला है।"

पूजा ने लिखा, "मैं अफवाहों पर प्रतिक्रिया जताकर उनका रुतबा नहीं बढ़ाना चाहती थी, लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि मेरी चुप्पी की वजह से फालतू बकवास को मेरी स्वीकृति की तरह लिया जा रहा है।" पूजा भट्ट आज कल अपनी अगली फिल्म 'कैबरे' में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें- जब सितारों के थप्पड़ से गूंज उठा बॉलीवुड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन