1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्‍नेंसी और अबॉर्शन की अफवाहों को गलत बताया

पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्‍नेंसी और अबॉर्शन की अफवाहों को गलत बताया

 Published : Jan 19, 2016 10:38 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 11:54 am IST

इंटरनेट सनसनी और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि ये सभी बातें गलत है, और तथ्य से परे हैं, इनमें किसी भी प्रकार की सच्‍चाई नहीं है।

poonam- India TV Hindi
poonam

मुंबई: इंटरनेट सनसनी और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि ये सभी बातें गलत है,और तथ्‍य से परे हैं, इनमें किसी भी प्रकार की सच्‍चाई नहीं है। खबरइंडियाटीवी डॉट कॉम से बात करते हुए पूनम पांडे ने बताया कि उनके बारे में मीडिया में कुछ लोगों ने जो कुछ भी छापा है उससे वह बेहद आहत है और जल्‍द ही संबंधित लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भेजेंगी।

इसे भी पढ़े:- 10 बॉलीवुड सितारे जो पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं

पूनम पांडे ने कहा कि उनके बारे में अगर कुछ छापना ही था तो कम से कम एक बार मुझसे इतनी गंभीर बात पर बात कर सही जानकारीं पता करनी चाहिए थी। मुझे अपने बारे में इस तरह की भ्रामक खबरें चलते हुए देखकर बहुत दु:ख पहुंचा है।

poonam
poonam

क्‍या है पूरा मामला

गौरतलब है कि मीडिया में पूनम पांडे के गर्भवती होने संबंधित खबरे आ रही थी और कुछ पोर्टल ने तो यहां तक दावा किया था कि पूनम पांडे ने मुंबई के एक बड़े अस्‍पताल में अर्बाशन कराया है। हालांकि इन सभी बातों का पूनम पांडे ने खंडन करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है और इस तरह की भ्रामक अफवाहें कुछ लोग फैला रहे हैं जिनके खिलाफ जल्‍द ही वह लीगल नोटिस भेजने पर विचार कर रही हैं।

आखिर क्यों बनी पूनम इंटरनेट सनसनी:-

पूनम पांडे वर्ष 2011 में अपने एक बोल्ड बयानबाजी के कारण चर्चा में आ गई थीं। पूनम ने फिल्म नशा से बॉलीवुड में कदम रखा था हालांकि इस फिल्म को लोगों से सराहना हासिल नहीं हुई थी। पूनम को उनके योग वीडियो के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कई बार अपने हॉट योग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन