नई दिल्लीः पूनम पांडे हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करती हैं और ट्विटर की तो वो महारानी है। अपने अंग प्रदर्शन से वो अपने दर्शकों को लुभाती है और हाल ही में शेयर किया गया उनका योगा वीडियो इसका सबूत है।
यहां देखें वीडियो- क्या आपने देखा पूनम पांडे को योगा करते हुए?
लेकिन सुर्खियों को बढ़ावा देने के लिए अब उन्होंने अपनी तुलना सलमान से कर दी है। जी हां, सुनकर आपको हंसी आ रही होगी लेकिन ये सच है। दिल्ली में अपनी फिल्म 'हेलेन' के प्रमोशन के लिए आई पूनम पांडे ने कहा कि सलमान और उनके बीच एक अच्छा कनेक्शन है।
नशा की अभिनेत्री का कहना है कि सलमान को भी कपड़े उतारना पसंद है और उन्हें भी। सोशल मीडिया पर जिस तरह से पूनम तस्वीरे सार्वाजनिक करती हैं उससे तो उनकी ये बात सही साबित होती है।
तमाम लड़कियों की तरह पूनम भी सलमान की बहुत बड़ी फैन है। वो कहती है कि स्कूल के समय से वो सलमान खान को देखती आ रही है।
चलिए अब आप लोग बताईये कि पूनम और सलमान की तुलना कहा तक सही है।