1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रसून जोशी ने सनी लियोनी के लिए कही ‘गंदी-बात’, सनी बोली ये हैं कौन?

प्रसून जोशी ने सनी लियोनी के लिए कही ‘गंदी-बात’, सनी बोली ये हैं कौन?

 Published : Jan 27, 2016 07:25 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 07:26 pm IST

बिग बॉस में एंट्री के बाद बॉलीवुड में खास मुकाम पाने के लिए खुद को तराश रहीं सनी लियोनी को जाने माने लेखक प्रसून जोशी ने कुछ ऐसा कहा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

prasoon sunny- India TV Hindi
prasoon sunny

नई दिल्ली: बिग बॉस में एंट्री के बाद बॉलीवुड में खास मुकाम पाने के लिए खुद को तराश रहीं सनी लियोनी को जाने माने लेखक प्रसून जोशी ने कुछ ऐसा कहा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। प्रसून ने सनी लियोनी के पुराने पेशे की काफी तीखी आलोचना की। आपको बता दें कि प्रसून फिल्म रंग दे बसंती के 10 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने यहां पर कहा कि वो एक एडल्ट टीवी स्टार होने के नाते सनी का सम्मान नहीं कर सकते हैं।  

प्रसून ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि आप किसी के पेशेवर विकल्प पर टिप्पणी कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं कि हर प्रोफेशन अच्छा हो, इसकी आलोचना की जानी चाहिए। मैं ऐसा कहना चाहूंगा। कभी कभी हम किसी पेशे की तारीफों के पुल बांधने लग जाते हैं। यह जरूरी है कि जो पेशा हमारे से जुड़ा हो उसे समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहिए।” दिलचस्प बात है कि प्रसून का यह बयान उस वक्त आया है जब बॉलीवुड का एक बड़ा तबका सनी की तारीफें कर रहा है।

मस्तीजादे की अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में एक बिंदास इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कुछ तीखे और बोल्ड सवालों का बेबाक अंदाज में सामना किया और जवाब दिया। सनी के जवाबों से बॉलीवुड भी काफी प्रभावित हुआ। यहां तक कि खुद आमिर खान ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्हें सनी लियोनी के साथ काम करके खुशी होगी और उन्हें उनकी पास्ट लाइफ से कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि प्रसून की सोच इस मामले में आमिर से थोड़ा इतर है। उन्होंने कहा कि मैं सनी लियोनी के प्रोफेशन का सम्मान नहीं कर सकता। मैं नहीं चाहूंगा कि हमारा युवा उसके पेशे से प्रभावित हो।

प्रसून ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सनी उनके सामने आएंगी तो वे उनकी बेइज्जती नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वो सनी के पेशे का सम्मान नहीं कर सकते। अगर ऐसा कोई पेशा है जो समाज के लिए निर्णायक भूमिका नहीं निभाता है हमें उसकी आलोचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक मुक्त समाज है और हर किसी को चयन की आजादी है लेकिन अगर किसी का चयन खराब है तो उसकी आलोचना की जानी चाहिए। वहीं मुंबई में एक स्टोर की लांचिंग पर पहुंची सनी से जब प्रसून के इस कमेंट के बारे में पूछा गया तो उनकी पहली प्रतिक्रिया यह थी कि मैं नहीं जानती कि प्रसून जोशी कौन हैं, मैं पहले उन्हें गूगल पर सर्च करूंगी फिर इस पर कुछ कहूंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन