
क्या है सुसाइड का 'कैश' और कुंडली कनेक्शन ?
कुछ सवालों के जवाब तो पुलिस के मिले हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक अभी बहुत से सवाल हैं जो राहुल से पूछे जाने हैं। उधर राहुल राज सिंह के पिता अपने बेटे पर लग रहे सारे इल्जामों को बेबुनियाद बता रहे हैं और प्रत्यूषा के घरवालों को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। इनका दावा है कि प्रत्यूषा के घरवालों को उसकी शादी को लेकर कोई इंट्रेस्ट नहीं था यहां तक कि मां-बाप के साथ उसके रिश्ते भी अच्छे नहीं थे। इन्होंने खुद दोनों की कुंडली भी बनवाई थी। राहुल के पिता ने वो कुंडली भी दिखाई जो उन्होंने दोनों की शादी के लिए बनवाई थी। इनका दावा है कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले थे और इन्हें शादी से कोई ऐतराज भी नहीं था। लेकिन इन्होंने प्रत्यूषा के घरवालों पर और भी कई सनसनीखेज इल्जाम लगा रहे हैं।
प्रत्यूषा के करीबी लोगों का आरोप है कि बीते कुछ समय से राहुल के साथ रिश्ते में प्रत्यूषा परेशान रह रही थी। पुलिस से राहुल को अभी क्लीन चीट नहीं मिली है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के बयान दर्ज किये है कुछ और लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस पहेली को सुलझाने के लिए विसरा जांच दिया गया है और उसके बाद ही मौत की इस मिस्ट्री से परदा उठ सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने राहुल से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में भी सवाल पूछे। साथ ही प्रत्यूषा के साथ करोड़ों की लेनदेन और शादी से जुड़े सवाल भी पूछे गए। पुलिस पूछताछ में राहुल से और भी कई ऐसे सवाल पूछे गए जो इस केस की जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या आर्थिक तंगी बनी प्रत्यूषा के सुसाइड की वजह?