1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्यूषा की मौत का राहुल ‘राज’, क्या है सुसाइड का ‘कैश’ और कुंडली कनेक्शन?

प्रत्यूषा की मौत का राहुल ‘राज’, क्या है सुसाइड का ‘कैश’ और कुंडली कनेक्शन?

 Published : Apr 03, 2016 10:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 10:42 pm IST

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या का सच क्या है। ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर जो आरोप लग रहे हैं उसकी हकीकत क्या है अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है क्योंकि राहुल राज

pratyusha
pratyusha

मां-बाप से दूरी ने प्रत्यूषा को मरने पर मजबूर किया ?

प्रत्यूषा की जिंदगी से जुड़े जो दावे ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के पिता कर रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता है लेकिन ये प्रत्यूषा के घरवालों को और उसके रिश्तों को लेकर भी एक नई बात बता रहे हैं। इनके मुताबिक मुंबई में रहने वाली प्रत्यूषा हाल फिलहाल में बिल्कुल अकेली पड़ गई थी। उसके मां-बाप से उसके रिश्ते ठीक नहीं थे क्योंकि उन्हें सिर्फ पैसे चाहिए होते थे।

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रें राहुल राज पर आरोप लग रहे हैं कि वो अक्सर प्रत्यूषा के साथ पैसों को लेकर मारपीट करता था। वो प्रत्यूषा से पैसे भी लेता था लेकिन इनका दावा है कि वो कर्ज से परेशान थी क्योंकि उस पर करीब 50 लाख रुपए का कर्ज था जिसकी किस्त वो नहीं चुका पा रही थी और वो कर्ज प्रत्यूषा ने राहुल से दोस्ती होने से पहले से ले रखा था। हालांकि राहुल राज सिंह के पिता के ये आरोप सवालों के घेरे में लग रहे हैं कि प्रत्यूषा की आर्थिक हालत खराब थी और कर्ज के बोझ तले दबकर ही उसने आत्महत्या की है क्योंकि प्रत्यूषा को करीब से जानने वाले उसके दोस्त दावा कर रहे हैं कि उसकी माली हालत बहुत अच्छी और खुदकुशी की वजह राहुल राज के दूसरी लड़की से रिलेश्न हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए कब सुलझेगी प्रत्यूषा के सुसाइड की मिस्ट्री ?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन