1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्यूषा की मौत का राहुल ‘राज’, क्या है सुसाइड का ‘कैश’ और कुंडली कनेक्शन?

प्रत्यूषा की मौत का राहुल ‘राज’, क्या है सुसाइड का ‘कैश’ और कुंडली कनेक्शन?

 Published : Apr 03, 2016 10:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 10:42 pm IST

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या का सच क्या है। ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर जो आरोप लग रहे हैं उसकी हकीकत क्या है अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है क्योंकि राहुल राज

pratyusha banerjee- India TV Hindi
pratyusha banerjee

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या का सच क्या है। ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर जो आरोप लग रहे हैं उसकी हकीकत क्या है अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है क्योंकि राहुल राज ने खामोशी की चादर ओढ़ रही थी। वो अपने और प्रत्यूषा के रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और दावा कर रहा है कि सही वक्त पर सारा सच बयां करेगा। इस बीच मुंबई पुलिस ने भी राहुल से पूछताछ करके कई सवालों के जवाब मांगे लेकिन फिलहाल पुलिस उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकती क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती है।

क्या है प्रत्यूषा की मौत का राहुल 'राज़' ?

प्रत्यूषा तो इस दुनिया से चली गई लेकिन उसकी मौत से जुड़े हैं कई सवाल हैं या कहें कि वो राज हैं जिनके बारे में अगर किसी को पता है तो वो सिर्फ एक शख्स है राहुल राज सिंह। प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो सबकुछ जानता है क्योंकि वो प्रत्यूषा का हमराज है और चंद दिनों में प्रत्यूषा उसे अपनी जिंदगी का हम सफर बनाने की तैयारी भी कर चुकी थी लेकिन वही राहुल कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है वो नहीं बताना चाहता कि आखिर वो कौन सी वजह है जिसने प्रत्यूषा को मौत को गले लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

क्यों खामोश है प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल ?

सवाल ये है कि आखिर वो सही वक्त कब आएगा जब राहुल प्रत्यूषा की मौत की मिस्ट्री से पर्दा उठाएगा। बहरहाल राहुल राज का ये बयान शनिवार रात है जब वो पुलिस के सवालों का जवाब देकर निकला था लेकिन अब वो अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वो इस हालात में नहीं है कि प्रत्यूषा की मौत से जुड़े सवालों के जवाब पुलिस को दे सके क्योंकि वो प्रत्यूषा की मौत के बाद से बेहद परेशान है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या है पुलिस के राहुल से सवाल ?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन