1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पुली' स्टार विजय पर 5 साल से कर चोरी का आरोप

'पुली' स्टार विजय पर 5 साल से कर चोरी का आरोप

 Written By: IANS
 Published : Oct 02, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Oct 02, 2015 09:26 pm IST

चेन्नई: आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय के घर छापे मारे और उनकी सम्पत्ति की जांच की। अधिकारियों की छानबीन से यह खुलासा हुआ है कि विजय ने पिछले

'पुली' विजय पर 5 साल से...- India TV Hindi
'पुली' विजय पर 5 साल से कर चोरी का आरोप

चेन्नई: आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय के घर छापे मारे और उनकी सम्पत्ति की जांच की। अधिकारियों की छानबीन से यह खुलासा हुआ है कि विजय ने पिछले पांच सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया। आयकर अधिकारियों ने अभिनेत्रियों सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा के घरों, कार्यालयों व अन्य संपत्तियों पर भी छापे मारे। विजय की आगामी फिल्म 'पुली' के निर्माताओं के घर भी छापे मारे गए।

आयकर विभाग से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "विजय के साथ सभी कर भुगतान कर रहे थे, लेकिन कर की राशि पूरी नहीं थी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये का कर भुगतान नहीं किया है।"

ये भी पढ़े- पुली के लिए देखिए लोगों की दीवानगी

सूत्र ने कहा, "हमने छापेमारी में दो करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया।"

सूत्र के अनुसार, सामंथा और नयनतारा ने पिछले दो सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया। आयकर अधिकारियों ने चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद सहित कुल 30 स्थानों पर छापे मारे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन