1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर. माधवन ने कहा, हार्वर्ड में भाषण देना 'अविस्मरणीय'

आर. माधवन ने कहा, हार्वर्ड में भाषण देना 'अविस्मरणीय'

 Published : Feb 14, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 07:13 pm IST

आर.माधवन ने हाल ही में हार्वर्ड में आयोजित किए गए भारत सम्मेलन के 14वें संस्करण में भाषण दिया है। उन्होंने सोमवार को अपने इस भाषण के अनुभव को शेयर करते हुए इसे 'अविस्मरणीय' बताया। यह अमेरिका में छात्रों द्वारा भारत को ध्यान में रखकर आयोजित...

madhavan- India TV Hindi
madhavan

चेन्नई: अभिनेता आर.माधवन ने हाल ही में हार्वर्ड में आयोजित किए गए भारत सम्मेलन के 14वें संस्करण में भाषण दिया है। उन्होंने सोमवार को अपने इस भाषण के अनुभव को शेयर करते हुए इसे 'अविस्मरणीय' बताया। यह अमेरिका में छात्रों द्वारा भारत को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में कई लोकप्रिय भारतीय शख्सियत ने भाग लिया, जिनमें जाने-माने ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता और नेता पवन कल्याण प्रमुख रुप से शामिल हुए।

इसे भी पढ़े:-

इस मौके पर माधवन ने मनीष मल्होत्रा के साथ की अपनी एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर की हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, "हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्रों के साथ, अविस्मरणीय समय" भारत सम्मेलन के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक माधवन का संबोधन 'बेहद परिपक्व और सचमुच मजेदार' था।

माधवन इस मौके पर अनिता डोगरे के डिजायन किए गए सूट में थे और रिशिका देवनानी ने उन्हें सजाया था। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों द्वारा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड केनेडी स्कूल में इस दोदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उद्यमी नेतृत्व, मनोरंजन उद्योग के पेशेवर और अन्य नेतृत्वकर्ताओं ने वैश्विक नेतृत्व के लिए भारत की राह के बारे में विचार-विमर्श किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन