नई दिल्लीः 3 ईडियट्स और पीके जैसी धमाकेदार फिल्मों के निर्देशक राजकुमार हिरानी आईसीयू में एडमिट हो गए है।
मुंबई के लीलावती अस्पताल मे हिरानी को आज सुबह 3 बजे एडमिट कराया गया था। खबरों की माने तो उनके साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने नई बाइक रायल इन्फील्ड खरीदी थी और उनसे एक टेस्ट राइड के लिए पूछा था।
हिरानी ने बाइक चलाई लेकिन थोड़ी दूरी पर वो अचानक उससे गिर पड़ें जिससे उनका जबड़ा टूट गया। हिरानी अभी अस्पताल के डाक्टर जलिल पारकर की देख-रेख में है और आज सुबह 8 बजे उनकी सर्जरी होनी थी।
अगली स्लाइड में जानिए फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने उनकी हालत पर क्या अपडेट दिया-