1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार '..कहानी' के एक्स फैक्टर : मोहित

राजकुमार '..कहानी' के एक्स फैक्टर : मोहित

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 04:43 pm IST,  Updated : May 03, 2015 04:46 pm IST

मुंबई: आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी के रोमांस के बीच एक्स फैक्टर हैं। मोहित ने आईएएनएस

'हमारी अधूरी कहानी' में...- India TV Hindi
'हमारी अधूरी कहानी' में राजकुमार के लिए क्या कहा मोहित ने

मुंबई: आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी के रोमांस के बीच एक्स फैक्टर हैं। मोहित ने आईएएनएस को बताया, "राजकुमार राव आज की तारीख में सिनेमा जगत की सबसे रोमांचक प्रतिभा हैं। वह फिल्म में विद्या के पति की भूमिका में हैं और 'हमारी अधूरी कहानी' के एक्स फैक्टर हैं।"

'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों के निर्देशक मोहित ने बताया, "राजकुमार फिल्म में विद्या और इमरान के रोमांस में ऐसे आयाम लेकर आते हैं कि उनके बिना फिल्म उतनी रुचिकर नहीं लगती, जितनी कि अब है। वह एकतरफा प्रेम के पीछे की सशक्त वजह हैं और यही फिल्म की आत्मा है।"

विशेष फिल्म्स के निर्माण में बनी फॉक्स स्टार स्टूडियो की प्रस्तुति 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

इससे पूर्व, आईएएनएस ने जब राजकुमार से फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में पूछा, तो उनका जवाब था, "भट्ट (महेश भट्ट) चाहते थे कि मैं यह भूमिका करूं और मैं उन्हें बेहद पसंद करता हूं तो उनको न नहीं कह सकता था.. यह सचमुच मेरे लिए चुनौतीपूर्ण भूमिका थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन