1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान संग काम करने पर राम चरण ने जताई प्रतिक्रिया

सलमान खान संग काम करने पर राम चरण ने जताई प्रतिक्रिया

 Published : Apr 15, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 08:29 pm IST

राम चरण के बारे में पिछले काफी दिनों से खबर आ रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस पर राम ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है...

ram- India TV Hindi
ram

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राम चरण इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिन खबर आ रही थी कि राम चरण बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। लेकिन अब राम ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है। राम इस वक्त तमिल ब्लॉकबस्टर 'थानी ओरुवन' के तेलुगू रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 'जंजीर' थी।

इसे भी पढ़े:- सुल्तान टीजर आउट: अखाड़े में सलमान ने दी पहलवान को पटखनी

उनका कहना है कि सलमान ने उनसे एक बार एक फिल्म बनाने को लेकर संपर्क किया था, लेकिन वह उनके साथ किसी फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं। राम ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान बताया, "नहीं, मैं सलमान के साथ फिल्म नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कहां से आ रही हैं।" उन्होंने कहा "सलमान खान मेरे बड़े भाई जैसे हैं। वह मेरे पिता के अच्छे दोस्त हैं।"

राम से जब पूछा गया कि क्या स्टार किड होने का कोई फायदा होता है? तो इस पर राम ने मुस्कुराते हुए कहा, "स्टार किड को भी बाकी कलाकारों की तरह ही मेहनत करनी पड़ती है।"

राम चरण जहां एक तरफ अपनी फिल्म 'थानी ओरुवन' की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में वह पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन