1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ....तो इन 3 कारणों से हुआ रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप!

....तो इन 3 कारणों से हुआ रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप!

 Published : Jan 19, 2016 06:42 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 06:47 pm IST

काफी दिनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ये दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे, लेकिन अब रणबीर अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ कर चले गए हैं।

katrina
katrina

1. सलमान से नजदीकियां:- कैटरीना और रणबीर एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब हाल ही में इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाने लगी हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि ब्रेकअप के बाद कैट अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान से मिलीं। खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा था कि, कैटरीना इससे पहले फिल्म 'सुल्तान' के सेट पर भी पहुंची थीं। कैट वहां करीब 2 घंटे तक रहीं जहां उन्होंने सलमान से रणबीर और उनके रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें कीं। कैट दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ के प्रमोशन को खत्म कर मुंबई पहुंचीं इसके बाद उन्हें देर रात सलमान के साथ देखा गया।

दरअसल उन्हें अली अब्बास जफर ने आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए रखी गई पार्टी में न्योता दिया था।जहां सलमान और कैट को काफी देर तक एक दूसरे से बात करते हुए देखा गया। सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि कैटरीना ने रणबीर से ब्रेकअप करने से पहले सलमान से सलाह ली थी। अब देखने की बात यह होगी की क्या फिर से सलमान और कैटरीना की जोड़ी लोगों को देखने के लिए मिल सकती हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन