
katrina
2. दीपिका-रणबीर का 'तमाशा':- रणबीर और कैटरीना के बीच लंबे समय तक सब सही चल रहा था। लेकिन बीते साल जब रणबीर ने अपनी पूर्व प्रेमिका दीपिका के साथ फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग शुरू की थी तो दोनों की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी। ये नजदीकी कैट को भी खलने लगीं। हालंकि दीपिका और रणबीर ने हर जगह ये बताने की कोशिश की है की कि वे दोनों बस अब दोस्त है दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं। लेकिन फिर भी दीपिका की वापसी ने रणबीर और कैटरीना की जिंदगी में खलबली मचा दी है। रणबीर-दीपिका की दोस्ती कभी भी कैटरीना को अच्छी नही लगी। रणबीर से ब्रेकअप के बाद भी दीपिका उन्हें अच्छा दोस्त मानती रही हैं। हाल ही में फिल्म तमाशा और उसके प्रमोशन के दौरान दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा।