
3. फैमिली ड्रामा:- ऐसी भी खबरें थीं कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर उनकी नई गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से खुश नहीं थे। इसी वजह से बाद में बाप-बेटे के रिश्तों में भी दरार आ गई। बाद में रणबीर अपना घर छोड़ कर कैटरीना के साथ अलग शिफ्ट हो गए। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि प्यार और परिवार के बीच रणबीर ने परिवार को चुन लिया है। हाल ही में क्रिसमस की पार्टी में पूरा कपूर खानदान एक साथ था, लेकिन पार्टी में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर नहीं पहुंची। पार्टी में नीतू की गैरमौजूदगी ने कई तरह के सवाल खडे कर दिए थे। गौरतलब है कि हर साल शशि कपूर क्रिसमस पर पार्टी देते हैं और पूरा कपूर खानदान इस समारोह में सम्मिलित होता है। इस बार भी नीतू को छोडकर पार्टी में सभी मौजूद थे। रणबीर कपूर भी पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे।
पार्टी में नीतू की गैरमौजूदगी के बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि नीतू, कैटरीना को पसंद नहीं करतीं इसलिए वह पार्टी में मौजूद नहीं हुईं। लेकिन इस बात पर अभी तक नीतू कपूर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
ब्रेकअप के बाद जब पापा ऋषि कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत विनम्रतापूर्वक इसका जवाब दिया और कहा अभी इस बारे में बता करने का सही मौका नहीं है,वो अभी काफी व्यस्त हैं।