नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म निर्देशक और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ देढ़ साल से शादी शुदा हैं और अब इस रिश्ते को ये दोनों दूसरे मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
खबरों की माने तो रानी मां बनने वाली है। फिल्म 'मर्दानी' में काम कर चुकीं रानी फिलहाल लंदन में हैं और वहां पर वो prenatal massage (जन्म के पूर्व मालिश) ले रही हैं।
रानी हाल ही में वोग मैगजीन के कवर में दिखी थी जिसमें वो बेइंतिहा खूबसूरत नजर आ रही थीं।
हालांकि रानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की कोई जानकारी नहीं दी है और न ही चोपड़ा परिवार से इसकी पुष्टि हुई है। हो सकता है कि वो इस बात को गुप्त ही रखें जैसे रानी और आदित्य की शादी को उन्होंने रखा था।
जो भी है रानी के फैंस इस खबर से जरूर खुश होंगे। हमारी तरफ से दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।