1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर कैमरे में हुई कैद प्रेगनेंट रानी मुखर्जी

एक बार फिर कैमरे में हुई कैद प्रेगनेंट रानी मुखर्जी

 Published : Sep 30, 2015 12:04 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 11:27 am IST

नई दिल्ली:- फिल्म 'मर्दानी' की अभिनेत्री रानी मुखर्जी गर्भवती है ये तो सभी जानते है लेकिन इस बात की पूरी तरह पुष्टि तब हुई जब रानी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

एक बार फिर कैमरे में...- India TV Hindi
एक बार फिर कैमरे में हुई कैद प्रेगनेंट रानी मुखर्जी

नई दिल्ली:- फिल्म 'मर्दानी' की अभिनेत्री रानी मुखर्जी गर्भवती है ये तो सभी जानते है लेकिन इस बात की पूरी तरह पुष्टि तब हुई जब रानी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में देखने को मिली थीं। और अब एक बार से रानी मुखर्जी एक क्लीनिक के बाहर अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ नजर आईं।

आदित्या अपनी आगामी फिल्म बेफिकरे की घोषणा के बाद रानी के साथ खार के एक क्लिनिक में दिखे। रानी ने यहां लाल रंग की एक शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। रानी मुखर्जी की यह तस्वीरें उस समय खींची गई जब वो अपनी कार में बैठने जा रही थीं। प्रेग्नेंट रानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मीडिया खबरों की माने तो जनवरी 2016 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

ये भी पढ़ें- पिता के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म का किया ऐलान

रानी और आदित्या ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की है। लेकिन रानी के फैंस को खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रानी और आदित्य चोपड़ा ने 21 अप्रैल 2014 को गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली थी जिसमें उनके करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। रानी की यह पहली शादी है जबकि अपने आदित्य ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले उन्होंने पायल खन्ना से शादी की थी और 2009 में उनका तलाक हो गया था।

india tv

अगली स्लाइड में देखे आदित्या और रानी को साथ:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन