1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह दिखेंगे रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में

रणवीर सिंह दिखेंगे रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में

 Published : Mar 31, 2016 07:06 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 07:20 pm IST

रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई है कि निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह को अभिनय करने का मौका दिया है।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में खबर आई है कि निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह को अभिनय करने का मौका दिया है। रणवीर के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा कि वह जल्द ही रोहित के साथ काम करेंगे। हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गई है। रोहित को अपनी फिल्मों में जबर्दस्त कार स्टंट, मारधाड़ दृश्यों व कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़े:- रोहित शेट्टी स्टंट पर आधारित शो करेंगे होस्ट

रणवीर सिंह पिछली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में शादीर अभिनय करते हुए नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में नजर आए थे। रणवीर सिंह ने फिल्म में पेशवा योद्धा बाजीराव का किरदार निभाया था जिसकी काफी प्रशंसा की गई थी।

रणवीर सिंह इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वाणी ने वर्ष 2003 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से फिल्म जगत में कदम रखा था। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में दिखे थे।

रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।रणवीर सिंह ने आदित्य चोपड़ा की घरेलू फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स की 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन