1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तितली ट्रेलर आउट: दुनिया ने किया इसे सलाम

तितली ट्रेलर आउट: दुनिया ने किया इसे सलाम

 Published : Sep 29, 2015 11:32 pm IST,  Updated : Sep 30, 2015 11:19 am IST

नई दिल्ली: यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'तितली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है फिल्म की टैग लाइन में ही बताया गया है कि "हर फैमिली, फैमिली नहीं होती...." यह कहानी एक परिवार की

तितली ट्रेलर आउट:...- India TV Hindi
तितली ट्रेलर आउट: दुनिया ने किया इसे सलाम

नई दिल्ली: यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'तितली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है फिल्म की टैग लाइन में ही बताया गया है कि "हर फैमिली, फैमिली नहीं होती...." यह कहानी एक परिवार की है और जैसा कि इसकी टाग लाइन से ही मालूम पड़ता है कि यह कोई आम परिवार नहीं है। यह कहानी एक तितली नाम के लड़के की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे हमेशा से समझाया जाता है कि लाइफ में परिवार से बड़ा कुछ भी नहीं होता।

ये भी पढ़े- आखिरकार रणवीर और कोंकणा हुए अलग

इनका एक फैमिली बिजनेस है जिसमें वह लोगों के साथ लूटमार करते है और फिर सब मिल बांटकर खाते हैं। फिर एक तितली की शादी करवा दी जाती है और इनके परिवार के उसूल है की शादी तो घर वालों की इच्छा से ही होगी इनकी शादी तो हो जाती है लेकिन वह कभी सफल नहीं हो पाती इसके बाद तितली अपनी पत्नी को उसके ब्वॉयफ्रेंड से मिलवाने के लिए ले जाया करता था और इसके लिए वह 30 लाख रुपए की मांग करता है।

कनु बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शशांक अरोड़ा ने तितली नाम के लड़के का किरदार निभाया है जो मुख्य भूमिका में दिखाया गया है उनके अलावा शिवानी रघुवंशी, रणवीर शौरी, अमित सायल और ललित बहल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म को 22 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया जा चुका है। फ्रांस और जर्मनी में इसने खूब वहा-वाही बटोरी है और बॉक्सऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। इसे अब तक 8 पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन