1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस कारण अब कभी शादियों में परफोर्म नहीं करेंगे रेमो डिसूजा

तो इस कारण अब कभी शादियों में परफोर्म नहीं करेंगे रेमो डिसूजा

 Published : Mar 02, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 03:21 pm IST

निर्माता और डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को कई इवेंट्स में परफोर्मेंस देते हुए देखा गया है। कई फिल्मी हस्तियां हैं जो शादी और पार्टी समारोह में परफोर्म करती हैं। लेकिन अब रेमो ने कहा है कि वह शादियों में डांस नहीं करेंगे। उन्होंने इस बात की घोषणा...

remo- India TV Hindi
remo

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्माता और डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को कई इवेंट्स में परफोर्मेंस देते हुए देखा गया है। कई फिल्मी हस्तियां हैं जो शादी और पार्टी समारोह में परफोर्म करती हैं। लेकिन अब रेमो ने कहा है कि वह शादियों में डांस नहीं करेंगे। उन्होंने इस बात की घोषणा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर की है। कपिल के शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार रेमो ने बताया कि एक शादी समारोह में उपस्थित लोगों द्वारा उनकी प्रस्तुति पर कोई ध्यान न देने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

कोरयोग्राफर के अलावा रेमो ने एक निर्माता के तौर पर भी काफी प्रशंसा हासिल की है। हालांकि उनकी पिछली फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई था। सूत्र ने कहा, "रेमो ने बताया कि शादी में लोगों को उनकी प्रस्तुति में नहीं, बल्कि आपसी बातचीत में दिलचस्पी थी। चूंकि, इसमें किसी को दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है।"

रेमो को डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डासं’ से खास लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसमें वह इसके गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज के तौर पर आए थे। इसके बाद भी उन्हें कई शो में निर्णायक की भूमिका में देखा गया था। 'द कपिल शर्मा शो' में इस कड़ी का प्रसारण 12 मार्च को सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन