1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फुकरे-2' को लेकर ऋचा चड्ढ़ा ने कही ये बात

'फुकरे-2' को लेकर ऋचा चड्ढ़ा ने कही ये बात

 Published : Feb 17, 2017 07:33 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 07:33 pm IST

ऋचा चड्ढ़ा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'फुकरे 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से महिला गैंगस्टर की भूमिका निभाने जा रहीं ऋचा चड्ढा का कहना है कि...

richa- India TV Hindi
richa

मुंबई: अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'फुकरे 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म  में एक बार फिर से महिला गैंगस्टर की भूमिका निभाने जा रहीं ऋचा चड्ढा का कहना है कि यह इस श्रंखला की पहली फिल्म 'फुकरे' के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी। ऋचा यहां बेसहारा बच्चों के लिए काम करने वाले एनजीओ 'ढाई अक्षर' के एक कार्यक्रम में अभिनेता अली फजल के साथ शरीक हुईं।

इसे भी पढ़े:- ‘The Ghazi Attack’ Movie Review: भारतीय नौसेना की शानदार कहानी

अभिनेत्री ने कहा, "'फुकरे-2' बहुत शानदार फिल्म है और मुझे लगता है कि यह पहली फिल्म से बेहतर होगी।" निर्देशक अमोल गुप्ते के साथ 'ढाई अक्षर' के बोर्ड के सदस्य अली इस कार्यक्रम में 'फुकरे' के कलाकारों मंजोत सिंह और वरुण शर्मा के साथ भी शमिल हुए।

ऋचा ने बताया कि ऊंची ब्याज दर पर उधार देने वाली 'भोली पंजाबन' के किरदार के सार में कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन कहानी और रचनात्मकता के पहले के मुकाबले पूरी तरह से अलग है।

फिल्म के पहले भाग में गंभीर गिटारवादक जफर की भूमिका निभाने वाले अली ने कहा, "इस बार और भी ज्यादा रोमांच और एक्शन होगा। 'फुकरे-2' ज्यादा मजेदार और मनोरंजक होगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन