1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मसान' को मिली तालियों से ऋचा चड्ढा हुईं भावुक: कान्स

'मसान' को मिली तालियों से ऋचा चड्ढा हुईं भावुक: कान्स

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2015 01:35 pm IST,  Updated : May 21, 2015 01:38 pm IST

कान्स: 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भारतीय फिल्म 'मसान' का जोरदार तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ऐसा स्वागत पाकर इसके निर्देशक नीरज घैवन और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भावुक हो गए। ऋचा 'मसान' में

'मसान' को मिली तालियों...- India TV Hindi
'मसान' को मिली तालियों से ऋचा हुईं भावुक

कान्स: 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भारतीय फिल्म 'मसान' का जोरदार तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ऐसा स्वागत पाकर इसके निर्देशक नीरज घैवन और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भावुक हो गए। ऋचा 'मसान' में मुख्य भूमिका में हैं। मंगलवार रात कान्स समारोह में इसकी स्क्रीनिंग के बाद ऋचा ने इस बारे में ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। ऋचा ने पिछली दफा अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए कान्स समारोह में शिरकत की थी।

ऋचा ने मंगलवार रात तालियों की गड़गड़ाहट वाली एक वीडियो के साथ एक ट्वीट में लिखा, "पांच मिनट तक तालियों के साथ जोरदार स्वागत पाकर भावुक हो गईं। सभी को शुक्रिया। घवन, पहला धन्यवाद आपको।"

'मसान' की स्क्रीनिंग कान्स समारोह के आधिकारिक 'अनसर्टेन रिगार्ड' भाग में हुई।

वहीं, घवन ने गौरवान्वित करने वाले इस पल को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "लगातार बजती तालियों से भाव-विह्वल हो गया। सभी को धन्यवाद।"

वाराणसी की पृष्ठभूमि वाली 'मसान' एक छोटे से कस्बे के चार लोगों की कहानियां है। इसमें श्वेता तिवारी, संजय मिश्रा और विकी कौशल भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन