मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने ट्वीट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर रहा है कि वह शायद ही कभी बिहार जाएंगे। दरअसल बिहार सरकार ने हर तरह की शराब पर पाबंदी लगा दी है। अब अभिनेता ऋषि कपूर ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है बिहार में शराब बंदी को लेकर काफी अपनी निराशा जताई हैं। उनका कहना है कि वह अब शायद बिहार जाने से बचेंगे। बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य में हर प्रकार की शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इसे भी पढ़े:- मुंहफट ऋषि कपूर से न बच सकीं परिणीति

ऋषि ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "बिहार तुम शराब की तस्करी और अवैध शराब को बढ़ावा दोगे। दुनियाभर में प्रतिबंध असफल रहा है।" साथ ही ऋषि ने नीतीश को सलाह देते हुए कहा, "जाग जाओ। तुम्हें 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व का भी नुकसान होगा।"

उन्होंने लिखा, "शराब के लिए 10 साल की कैद- हथियारों को अवैध रूप से रखने पर पांच साल? वाह नीतीश! मैं बिहार नहीं आ रहा! 2016 में आप इतने अदूरदर्शी कैसे हो गए?"
ऋषि ने 1983 की फिल्म 'कुली' की अपनी एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "फिल्म 'कुली' के दिनों से पीने का अभ्यास कर रहा हूं। लेकिन सिगरेट और शराब नुकसानदायक है। कृपया इससे दूर रहें।"

बिहार के मुख्यमंत्री हमेशा से ही शराब बंदी को लेकर इसके पक्ष में रहे हैं। इसे उनका राजनीतिक एजेंडे का भी एक हिस्सा कहा जा सकता है। माना जाता है कि उन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं से इस बात के लिए वादा भी किया था।