1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि ने युवराज-हेजल को बताया बेहद खूबसूरत जोड़ी

ऋषि ने युवराज-हेजल को बताया बेहद खूबसूरत जोड़ी

 Published : Dec 03, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 05:54 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी युवराज सिंह और हेजेल कीच को शादी की बधाई दी और उनकी जोड़ी को खूबसूरत बताया। युवराज और हेजेल ने बुधवार को सिख समुदाय की परंपरा के अनुसार, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गुरुद्वारे में शादी की।

yuvraj singh hezal rishi- India TV Hindi
yuvraj singh hezal rishi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच और भारतीय क्रिकेटर युवराज 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंद चुके हैं। पिछले लंबे वक्त से ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हेजल और युवी को उनकी इस नई जिंदगी के लिए दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है।

ये भी पढ़े-

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी युवराज सिंह और हेजेल कीच को शादी की बधाई दी और उनकी जोड़ी को खूबसूरत बताया। युवराज और हेजेल ने बुधवार को सिख समुदाय की परंपरा के अनुसार, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गुरुद्वारे में शादी की।

ऋषि ने शुक्रवार रात को दोनों को ट्विटर के जरिए शादी की बधाई दी। दोनों की शादी की एक फोटो शेयर करते हुए ऋषि ने लिखा, "क्या सुंदर जोड़ी है। बधाई हो। मुबारक हो युवराज।"

30 नवंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई युवी-हेजल की शादी पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली साहब गुरुद्वारे में की गई थी। यह शादी बेहद निजी रखी गई थी। इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। गोवा में हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद अब युवराज 7 दिसंबर को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन देंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन