1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …आखिर रितेश ने पुलकित के बारे में ऐसा क्यों कहा?

…आखिर रितेश ने पुलकित के बारे में ऐसा क्यों कहा?

 Published : Mar 30, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 04:14 pm IST

फिल्म 'बंगिस्तान' में पुलकित सम्राट के साथ अभिनय कर चुके अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में उनके बारें में एक ऐसी बात कह दी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने

pulkit- India TV Hindi
pulkit

मुंबई: फिल्म 'बंगिस्तान' में पुलकित सम्राट के साथ अभिनय कर चुके अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में उनके बारें में एक ऐसी बात कह दी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने हाल ही में कहा है कि पुलकित के भोले चेहरे पर न जाएं। हिंदी मूवी चैनल, एंड पिक्चर्स पर शनिवार को फिल्म के प्रीमियर से पहले रितेश ने कहा, "पुलकित मासूम से दिखते हैं, लेकिन उनके भोले चेहरे पर न जाएं। वह सेट पर अपने मासूम चेहरे को लेकर मशहूर हैं। मैंने फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छा समय बिताया है। यहां तक कि बाद में भी हमने साथ समय व्यतीत किया है।"रितेश ने पुलकित के मजाकिया अंदाज की काफी सराहना की है।

इसे भी पढ़े:- पुलकित-यामी ने कैटरीना-आदित्या को छोड़ा पीछे

उन्होंने कहा, "जब आप 'बंगिस्तान' देखेंगे तो आप पुलकित की कॉमेडी का सहज रूप देखेंगे। इसमें वह तेज तर्रार प्रवीण चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने बड़ी खूबसूरती से निभाया है।"

करण अंशुमान द्वारा निर्देशित और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित फिल्म में पुलकित ने बखूबी शूटिंग का आनंद लिया। अभिनेता टीवी पर फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं।

पुलकित सम्राट आखरी बार फिल्म सनम रे में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही यामी और पुलकित के अफेयर्स की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। हालांकि दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। पुलकित का कुछ वक्त पहले ही सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से तलाक हुआ है।

खबरों के अनुसार पुलकित, विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'जुनूनियत' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन