चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म '2.0' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। चेन्नई में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट के बाउंसरों ने फोटोग्राफरों की पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि दो फोटोग्राफरों ने जब सेट पर मौजूद कास्ट और क्रू की तस्वीरें ले रहे थे उसी वक्त वहां मौजूद बाउंसरों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। फिलहाल फिल्म मेकर्स ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन दोनों बाउंसरों पर एफआईआर जरूर दर्ज हो गई है।
आपको बता दें ये फिल्म 2010 में आई फिल्म ‘एथिरान’ यानि ‘रोबोट’ का दूसरा पार्ट है। फिल्म में अक्षय एक वैज्ञानिक के किरदार में हैं जो खुद पर गलत एक्सपैरिमेंट करके क्रोमैन बन जाता है। अक्षय फिल्म में निगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म के हीरो हैं रजनीकांत जो डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
अक्षय और रजनीकांत के फैंस बेसब्री से फिल्म और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर सितंबर में आ सकता है। फिल्म में
लेकिन बता दें कि ट्रेलर फिल्म की रिलीज से एक महीने पहले यानि सितंबर में आउट होगा। '2.0' में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी।
फिल्म के निर्देशक एस.शंकर हैं, शंकर ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। ये फिल्म बड़े परदे पर 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: