1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता सईद जाफरी का निधन, हॉलीवुड में भी किया था काम

अभिनेता सईद जाफरी का निधन, हॉलीवुड में भी किया था काम

 Published : Nov 16, 2015 01:17 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 01:48 pm IST

नई दिल्ली- दिग्गज फिल्म अभिनता सईद जाफरी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। 86 वर्षीय जाफरी की मौत की वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन इसकी खबर उनकी भांजी शाहीन अग्रवाल ने

अभिनेता सईद जाफरी का...- India TV Hindi
अभिनेता सईद जाफरी का हुआ निधन

नई दिल्ली- दिग्गज फिल्म अभिनता सईद जाफरी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। 86 वर्षीय जाफरी की मौत की वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन इसकी खबर उनकी भांजी शाहीन अग्रवाल ने फेसबुक के जरिए दी। उन्होंने लिखा की “आज जाफरीज की एक जेनेरेशन गुजर गई। सईद जाफरी भी अपने भाई-बहनों और पिता से जा मिले हैं।”

सईद ने 'गांधी', 'दिल', 'अजूबा' और हीना, किशन कन्हैया, घर हो तो ऐसा, राजा की आएगी बारात, मोहब्बत, आंटी नंबर वन जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए थे।

सईद का जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस मधुर जाफरी से की थी हालांकि यह शादी 1965 में टूट गई थी। उनकी तीन बेटी मीरा, जिआ और सकीना जाफरी हैं। उसके बाद उन्होंने 1980 में जेनिफर से शादी की थी।

जाफरी ने हिंदी के अलावा तमाम ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन