1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाक PM पर भड़के सलीम खान, कहा ‘बेनवाज शरीर’ होना चाहिए नाम

पाक PM पर भड़के सलीम खान, कहा ‘बेनवाज शरीर’ होना चाहिए नाम

 Published : Sep 20, 2016 06:02 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 06:03 pm IST

सलमान खान के पिता और मशहूर बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भड़क पड़ें। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर नवाज शरीफ के बारे में काफी कटाक्ष करते हुए कहा कि...

sharif- India TV Hindi
sharif

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भड़क पड़ें। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर नवाज शरीफ के बारे में काफी कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान में कोई अपने प्रधानमंत्री की नहीं सुनता तो क्या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में कोई भारत के बारे में उनकी शिकायत पर ध्यान देगा? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम 'बेनवाज शरीर' रख दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े:-

सलीम ने मंगलवार को ट्वीट किया, "क्षमा चाहता हूं मिस्टर शरीफ, अगर जिन लोगों ने आपका नाम रखा था, वे आपकी विशेषताओं के बारे में जानते तो वे आपका नाम बेनवाज शरीर रख देते। उनसे एक बड़ी गलती हुई है।"

उन्होंने कहा, "यह आपकी ही स्वीकारोक्ति है कि पाकिस्तान में कोई भी आपकी नहीं सुनता, चाहे वह सेना हो, आपकी संसद या आपकी जनता। ताज्जुब की बात है, आपका सम्मानित परिवार भी आपकी सुनता है या नहीं?"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन