मुंबई: फिल्म दंगल में पहलवान की भूमिका निभाते वक्त आमिर खान के कंधे में आई चोट के प्रति भी 49 वर्षीय सलमान खान ने चिंता जताई। आमिर को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। अपनी फिल्म सुल्तान में सलमान भी एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं जिसमें उन्हें भी कई हैरतअंगेज करतब करने है।
ये भी पढ़ें- 8 बातें जो आपको सलमान खान की 'सुल्तान' के बारे में नहीं पता होंगी
आमिर के चोटिल होने के बाद जब सलमान से पूछा गया कि क्या सुल्तान के लिए वो डुप्लीकेट का इस्तेमाल करेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा, अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान में एक्शन दृश्यों के लिए वो डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
बजरंगी भाईजान अभिनेता ने कहा, "मैं फिल्म में डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करूंगा...मैं कोशिश करूंगा की फिल्म में एक्शन दृश्य में खुद कर पाउं। मुझे इसके लिए विशाल और शक्तिशाली बनने की आवश्यकता है...जो काफी कठिन है...। अभी मेरा वजन 88 किलोग्राम है और मुझे इसे 94 करना है और उसके बाद वापस अपना वजन 70 किलोग्राम करना होगा।"
निर्देशक अली अब्बास जफर की यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इस बीच सलमान ने मशहूर अभिनेता सईद जाफरी के निधन पर भी शोक जताया।