मुंबई: बॉलीवुड की कई हस्तियों ने 'जियो मामी 17वें मुंबई फिल्म महोत्सव' की आखिरी रात में शिरकत की और उम्दा किस्म की फिल्में दिखाने के लिए इसकी तारीफ की। सात दिनों तक चले इस फिल्म महोत्सव के आखिरी दिन सलमान खान और जैकी श्रॉफ भी पहुंचे। इस फिल्म महोत्सव के दौरान बॉलीवुड के 'भाई' और 'भिड़ु' एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए।
जहां एक तरफ सलमान खान नीली शर्ट और ग्रे ट्राउसर में काफी हैंडसम दिख रहे थे, वहीं जैकी श्रॉफ अपने ही स्टाइल में गहरे नीले रंग का ब्लेजर और गले में लाल रंग का स्कार्फ बांधे हुए नजर आए।
इसे भी पढ़े:- सलमान ने आमिर और शाहरुख से अपनी समीकरण पर की चर्चा
सलमान और जैकी को लंबे समय के बाद एक साथ यहां देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल दिख रहे थे। इस समारोह में विद्या बालन, कंगना रानाउत, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान, राजकुमार हिरानी, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, श्रीदेवी, शबाना आजमी, जावेद अख्तर जैसी हस्तियों ने भाग लिया था।
महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सलमान खान ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि किरण राव ने फिर से मामी को शुरू किया है। उन्होंने किरण की ओर देखते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आपने आमिर खान के बाद जीवन में ये सबसे बेहतर काम किया है।"
हाल ही में जैकी श्रॉफ ने अभिनेताओं और निर्देशकों द्वारा अवार्ड वापसी पर कहा था, "यह उनके बोलने की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। उन्हें रोकने वाले या सलाह देने वाले हम कौन होते हैं।"
दूसरी तरफ सलमान खान को शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर पर देखा गया था, जहां उन्होंने किंग खान को गले लगाकर 50 वीं सालगिराह पर बधाई दी।
अगली स्लाइड में देखिए सलमान-जैकी की बाकी तस्वीरें:-