1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने आमिर और शाहरुख से अपनी समीकरण पर की चर्चा

सलमान ने आमिर और शाहरुख से अपनी समीकरण पर की चर्चा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2015 11:33 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 11:43 am IST

नई दिल्ली: सलमान खान और आमिर खान के बीच कुछ महीने पहले एक पार्टी में लड़ाई होने की खबरें आई थीं। दोनों के बीच एक हरियाणवी पहलवान के जीवन पर बन रही फिल्म 'दंगल' और

सलमान ने आमिर और...- India TV Hindi
सलमान ने आमिर और शाहरुख से अपनी समीकरण पर की चर्चा

नई दिल्ली: सलमान खान और आमिर खान के बीच कुछ महीने पहले एक पार्टी में लड़ाई होने की खबरें आई थीं। दोनों के बीच एक हरियाणवी पहलवान के जीवन पर बन रही फिल्म 'दंगल' और दबंग खान अभिनीत 'सुल्तान' के प्लॉट को लेकर लंबे समय से तनाव की अटकलें लगाई जाती रही हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान की धुन पर नाचीं वहीदा, हेलेन!

लेकिन सलमान खान ने आखिरकार इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सलमान ने अपने मित्र आमिर के साथ झगड़े की खबरों का खंडन किया है और मिस्टर परफेक्शनिस्ट की आगामी फिल्म 'दंगल' की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी कहानी बहुत अच्छी है।

सलमान ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मेरे और आमिर के बीच दरार की इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है---आप जानते हैं कि इसे कैसे लिखा जाता है। वैसा कुछ नहीं था।"

बजरंगी भाईजान अभिनेता ने कहा कि अगर दोनों फिल्मों के बीच तुलना की गई तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा क्योंकि दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग फिल्म हैं।

उन्होंने कहा, "दोनों फिल्में बेहद अलग हैं। मैं जानता हूं कि आमिर क्या बना रहा है। दंगल एक पिता और उसके दो बच्चों की शानदार सच्ची घटना पर आधारित कहानी है। यह शानदार और असाधारण फिल्म है। मेरी फिल्म दरअसल रोमांटिक फिल्म है। सुल्तान खेल के बारे में है और एक व्यक्ति अपने जीवन को फिर से पाने के लिए कैसे संघर्ष करता है उसकी कहानी है। इसमें तुलना की कोई गुंजाइश नहीं है।"

सलमान ने आगे कहा, "हम नहीं चाहते कि मेरी और उसकी फिल्म के बीच तुलना हो क्योंकि हम दोनों जितना हो सकता है उतनी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि दर्शक अगले साल दो अच्छी फिल्में देखें। मैं नहीं चाहता कि फिल्मों को लेकर कोई हास्यास्पद विवाद हो।"

अगली स्लाइड में पढ़िए सलमान ने शाहरुख से अपनी दोस्ती के बारे में क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन