1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों पर खुलकर की बात

सलमान खान ने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों पर खुलकर की बात

 Written By: PTI
 Published : Nov 02, 2015 11:51 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 12:01 pm IST

मुंबई: अपने फिल्मी कॅरियर में सलमान खान ने बड़ी उंचाइयां हासिल की हैं और उनके प्रशंसकों की तादाद भी अधिक है, लेकिन सुपरस्टार सलमान खान उनके खिलाफ चल रहे अदालती मामलों के फैसलों को लेकर

मेरे कर्म मुझे कानूनी...- India TV Hindi
मेरे कर्म मुझे कानूनी फैसले से बचा नहीं सकते: सलमान खान

मुंबई: अपने फिल्मी कॅरियर में सलमान खान ने बड़ी उंचाइयां हासिल की हैं और उनके प्रशंसकों की तादाद भी अधिक है, लेकिन सुपरस्टार सलमान खान उनके खिलाफ चल रहे अदालती मामलों के फैसलों को लेकर चिंतित हैं जो अभी आने बाकी हैं।

सलमान ने एक साक्षात्कार में कहा, "क्या फैसला आएगा। अगर आप पांच...पांच साल भी जोड़ेंगे तो यह 10-15 साल हो जाता है। यह मेरे माता पिता और मेरे सिर पर एक बड़ी चिंता है... यह बहुत बड़ी मुश्किल है। यह मजिस्ट्रेट अदालत में नहीं है... यह उच्च न्यायालय में है। इन फैसलों के बाद मेरी जिंदगी जो भी मोड़ लेगी , मैं उसका सामना करूंगा।"

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने क्यों बताया खुद को नौ बच्चों का बाप?

उन्होंने आगे कहा, "इतना सब कुछ करने के बाद आपको कॉमेडी करनी होती है, बिग बॉस करना होता है, लेकिन उसी वक्त आपके सिर पर तलवार लटक रही होती है। मेरे माता-पिता भी कठिन दौर से गुजर रहे हैं।"

अभिनेता (49) के अनुसार, उनका काम उन्हें फैसले से बचा नहीं सकता। उन्होंने कहा, "मेरे काम की खूबसूरती यह है कि आप कितना अच्छा करें पर लोग बड़े बेरहम होते हैं, सोनम के साथ रोमांस, जैकलीन के साथ डांस, पोलैंड में शूटिंग, 600 करोड़ रूपये की कमाई... लेकिन उन्हें नहीं पता कि हमारे हिस्से में क्या आया है... वे कहते हैं कि उसके उपर मामला चल रहा है फिर भी वह मजे में है।"

सलमान ने कहा, "ये सारी चीजें मेरे खिलाफ हैं जिन लोगों को मेरे मामलों में फैसला सुनाना है, उनके लिए मेरे अच्छे कामों का कोई मतलब नहीं है।"

अगली स्लाइड में पढ़ें कि सलमान दुआओं में यकीन करने के बारे में क्या कहते हैं-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन