1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल को चीन से पेट्रोल की पहली खेप मिली

नेपाल को चीन से पेट्रोल की पहली खेप मिली

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2015 05:02 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 05:02 pm IST

काठमांडू: ईंधन समस्या से जूझ रहे नेपाल को चीन से पहली बार 73.5 टन पेट्रोल की पहली खेप प्राप्त हुई है। इससे पहले, दोनों देशों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कमी दूर करने के लिये समझौते

काठमांडू: ईंधन समस्या से जूझ रहे नेपाल को चीन से पहली बार 73.5 टन पेट्रोल की पहली खेप प्राप्त हुई है। इससे पहले, दोनों देशों ने पेट्रोलियम उत्पादों की कमी दूर करने के लिये समझौते पर दस्तखत किये। नेपाल के नये संविधान को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एक महीने से मधेशियों की अगुवाई में नाकेबंदी से हिमालयी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूति की समस्या हो गई है।

चीन से पेट्रोल लेकर आये 12 ट्रक रासुवागाधी व्यापार केंद्र के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गये। नेपाल ऑयल कारपोरेशन (NOC) के प्रवक्ता दीपक बराल ने कहा, हमने दो दिनों में चीन से 73.5 टन पेट्रोल प्राप्त किया। NOC तथा पेट्रो चाइना के बीच पिछले सप्ताह समझौते के तहत इन टैंकरों में 1,44,000 लीटर पेट्रोल और डीजल नेपाल लाया गया। प्रवक्ता के अनुसार समझौते के तहत चीन पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस तथा एयर गैसोलीन की आपूर्ति करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश