नई दिल्लीः कुछ समय पहले खबरें थी कि सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सैफ अली खान को बुलाया था। ये तो हम सब ही जानते हैं कि सैफ की बेगम करीना कपूर खान और सलमान काफी अच्छी दोस्त हैं लेकिन सैफ और सलमान के लिए ये बात नहीं कही जा सकती हालांकि कुछ वर्ष पहले ये दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। सलमान और सैफ के रिश्ते काफी मजबूत थे और दोनों साथ में काफी वक्त भी गुजारते थे। और अब अचानक से दोनों ने बातें करना और मिलना छोड़ दिया है जो जाहिर तौर पर कई सारे सवाल खड़ा करता है जिससे ये भी लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है।
पहले तो ये सिर्फ अटकले थी लेकिन अब सैफ ने खुद इस बात को साफ किया है। एक इंटरव्यू में सैफ ने साफ कहा है कि सलमान और उनमें दूरिया आ गई हैं जो शायद अब खत्म नहीं होंगी। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बजरंगी भाईजान की स्पेशल स्क्रीनिंग का न्योता सिर्फ इसलिए मिला था क्योंकि उनकी पत्नी फिल्म का हिस्सा थीं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा सिर्फ ये एक वजह नहीं थी और वो सलमान को अपनी पत्नी करीना से ज्यादा जानते हैं।
सलमान से अपने रिश्ते के बारे में सैफ ने माना कि उनके रिश्ते में खटास आ चुकी है। “कई वजहों के लिए मैं हमेशा ही उनको सर उठाकर देखुंगा। हम दोनों ने कई शो और फिल्में साथ की हैं। समय के साथ हम दोनों में कई मतभेद हुए जो सिर्फ हम दोनों ही जानते है और वो कभी नहीं मिटेंगे।”
खैर हम नहीं चाहते शाहरुख-सलमान की खान वॉर के खत्म होने के बाद अब सैफ-सलमान की खान वॉर शुरू हो। और जब करीना इन दोनों के बीच एक एक कॉमन फैक्टर हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि दोनों में मतभेद जल्द ही खत्म हों।
अगली स्लाइड में जानिए इन सबके बावजूद सैफ के कौन से रिश्तेदार सलमान के घर पहुंचे गणेश चतुर्थी के अवसर पर-