नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुल्तान’ को रिलीज़ होन में सिर्फ एक दिन बचा है और सुर्खिंयां बटोर चुकी फिल्म रिलीज़ से पहले ही हाउसफुल हो गई है। फिल्म के 5 दिन के शो हाउसफुल हो गए हैं। जाहिर सी बात है कि सलमान खान के लिए प्यार और पागलपन उनके फैन्स के सर चढ़ कर बोल रहा है। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ईद के दिन रिलीज़ हो रही है।
यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म हरियाणवी पहलवान सुल्तान अली खान की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान पहलवान का किरदान निभाते हुए नजर आएंगे।
उनके अलावा अनुष्का शर्मा भी इसमें एक पहलवान की ही भूमिका में नजर आएंगी। इन दोनों ने ही अपने किरदारों में खरे उतरने के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखने के लिए सलमान ने अपना वजन भी बढ़ाया था। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
निर्देशक ने फिल्म का मुख्य गीत भी शेयर किया जो सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया है। सलमान की पिछली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी।