1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 300 करोड़ क्‍लब से कुछ कदम दूर 'सुल्‍तान', क्‍या टूटेगा 'PK' का रिकार्ड?

300 करोड़ क्‍लब से कुछ कदम दूर 'सुल्‍तान', क्‍या टूटेगा 'PK' का रिकार्ड?

 Published : Jul 27, 2016 03:03 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 03:03 pm IST

सलमान खान और अनुष्‍का शर्मा के अभिनय से सजीं फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ भारत में 300 करोड़ क्‍लब (नेट बिजनेस) में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है।

sultan- India TV Hindi
sultan

मुंबई/ नई दिल्‍ली: सलमान खान और अनुष्‍का शर्मा के अभिनय से सजीं फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ भारत में 300 करोड़ क्‍लब (नेट बिजनेस) में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। फिल्‍म ने अभी तक इंडिया में बॉक्‍स ऑफिस से 291.60 करोड़ का नेट (406 करोड़ ग्रास भारत में) बिजनेस कर लिया है। कमाई के मामले में अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनीं फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने ‘धूम-3’ का रिकार्ड तोड़ दिया है और इस तरह से ‘पीके’ और ‘बजरंगी-भाईजान’ के बाद बॉक्‍स-ऑफिस पर सफल फिल्‍मों में तीसरे नंबर पर आ गई है।

इसे भी पढ़े:- “सुल्तान” ने किया वो कारनामा जो आमिर को दो बड़ी फिल्में न कर पाईं

VIDEO: सलमान ने जारी किया नई फिल्म का धांसू पोस्टर, इसे देख खुश हो जाएंगे आप

‘पीके’ (Pk): 339.50 नेट 489.00 करोड़ ग्रास (भारत)

’बजरंगी-भाईजान’: 320.34नेट, 432.46 करोड़ ग्रास ‘

सुल्तान: 291.60 नेट 406 करोड़ ग्रास (भारत में)

‘धूम-3’: 280.25 नेट 372 करोड़ ग्रास

‘सुल्‍तान’ के लिए अगले दो दिन महत्‍वपूर्ण

सुल्‍तान को 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल होना है तो उसके लिए अगले दो दिन (बुधवार और गुरुवार) बेहद महत्‍वपूर्ण हैं क्‍योंकि आने वाले शुक्रवार से सिनेमाघरों में रोहित धवन के निर्देशन में बनीं फिल्‍म ढिशूम रिलीज हो रही है। अगले वीक में सुल्‍तान काफी स्‍क्रीन से उतर जाएगी इसलिए बिजनेस के लिहाज से फिल्‍म के लिए अगले दो दिन बेहद महत्‍वपूर्ण है।

sultan
sultan

ओवरसीज में भी किया धांसू बिजनेस,कमाए 151.95 करोड़

भारत के साथ ही फिल्‍म ने ओवरसीज मार्केट में भी धांसू बिजनेस करते हुए अभी तक 151.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Worldwide collection 558. 44 करोड़, बड़ा सवाल क्‍या टूटेगा 'बजरंगी भाईजान' का रिकार्ड?

फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ ने 558. 44 करोड़ का ग्रास बिजनेस कर लिया है,अब यह देखने वाली बात होगी कि क्‍या सलमान की ‘बजरंगी-भाईजान’ का रिकार्ड टूटता है या नहीं। गौरतलब है कि सलमान खान और करीना कपूर के अभिनय से सजीं फिल्‍म ‘बजरंगी-भाईजान’ ने वर्ल्‍ड वाइड 600 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था और कमाई के मामले में यह ‘पीके’ के बाद दूसरे नंबर पर है। अगर यह फिल्‍म 600 करोड़ का बिजनेस कर लेती है तो ऐसा करने वाली यह सलमान की दूसरी फिल्‍म होगी।

sultan
sultan

Worldwide collection: 500 करोड़ क्‍लब में चार का दम

· PK 792 करोड़ की कमाई के साथ पीके अब भी नंबर वन ।

· सलमान की बजरंगी भाईजान 626 करोड़ की कमाई के साथ नंबर दो पर ।

· सुल्‍तान 558.44 करोड़ की कमाई के साथ नंबर तीन पर ।

· आमिर खान की 'धूम-3' ने 542 करोड़ की कमाई करते हुए नंबर 4 पर है।

इस तरह से पूरे विश्‍व में अब तक बॉलीवुड की चार ऐसी फिल्‍में हैं जो 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। आमिर खान की दो फिल्‍में और सलमान खान की दो फिल्‍में इस सूची में शामिल है। शाहरुख खान अभी तक कोई ऐसी फिल्‍म नहीं दे पाएं है जो पूरे विश्‍व में 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर सकी हो। शाहरुख की चेन्‍नई एक्‍सप्रेस जबरदस्‍त हिट रही थी लेकिन इसका ओवरऑल बिजनेस 422 करोड़ ही रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन