1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' में पहलवान दिखने के लिए सलमान के पास 10 दिन

'सुल्तान' में पहलवान दिखने के लिए सलमान के पास 10 दिन

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2015 11:27 am IST,  Updated : Nov 15, 2015 11:36 am IST

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि यश राज फिल्म्स की 'सुलतान' में अपने पहलवान किरदार के अनुरूप आकार में आने के लिए उनके पास केवल दस दिन ही बचे हैं। ये भी पढ़ें-

'सुल्तान' में पहलवान...- India TV Hindi
'सुल्तान' में पहलवान दिखने के लिए सलमान के पास 10 दिन

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि यश राज फिल्म्स की 'सुलतान' में अपने पहलवान किरदार के अनुरूप आकार में आने के लिए उनके पास केवल दस दिन ही बचे हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए कैसी रही 'प्रेम रतन धन पायो' की दूसरे दिन की कमाई

अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रचार के दौरान यहां आभूषणों की एक दुकान के उद्घाटन के मौके पर सलमान ने कहा, "मैं आज से ही शुरुआत कर रहा हूं। मेरे पास आकार में वापस लौटने के लिए दस दिन बचे हैं। प्रचार में व्यस्त होने के कारण इन तीन सप्ताहों में मैं कुछ नहीं कर पाया। देखते हैं कि दस दिनों में कितना फर्क आ सकता है।"

फिल्म में सलमान हरियाणा के एक पहलवान 'सुल्तान' की भूमिका निभाएंगे। पिछले महीने एक साक्षात्कार में सलमान ने आईएएनएस को बताया था, "दर्शक मुझे दुगने आकार में देखेंगे। 'सुल्तान' के लिए मेरी ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है, मुझे किरदार के लिए ज्यादा भारी और ज्यादा फिट दिखना होगा।"

फिल्म में अपनी लुक के लिए सलमान दाढ़ी और 'क्रयू कट' में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन