1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कॉफी विद करण' के 100वें एपिसोड में धमाल मचाएंगे सलमान खान

'कॉफी विद करण' के 100वें एपिसोड में धमाल मचाएंगे सलमान खान

 Published : Dec 02, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 07:27 pm IST

करण जौहर का चैट शो इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में अब तक सिनेमा जगत की कई हस्तियां नजर आ चुकी हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान भी करण जौहर के इस लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' की 100वीं कड़ी में शामिल होंगे।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकरा करण जौहर का चैट शो इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में अब तक सिनेमा जगत की कई हस्तियां नजर आ चुकी हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान भी करण जौहर के इस लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' की 100वीं कड़ी में शामिल होंगे। दूसरी बार इस शो का हिस्सा बन रहे सलमान सोहेल खान और अरबाज खान के साथ नजर आएंगे। सलमान ने गुरुवार रात शो के सेट से अपने भाई और करण के साथ एक तस्वीर शेयर की।

इसे भी पढ़े:-

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने इसके साथ कैप्शन लिखा, "कॉफी विद करण' पर शूट। कॉफी सेंचुरी।" करण ने आगामी कड़ी के लिए 'दबंग' स्टार का आभार व्यक्त किया है। करण ने ट्विटर पर लिखा, "'कॉफी विद करण' की 100वीं कड़ी में आने के लिए धन्यवाद।"

टॉक शो के पांचवें सत्र का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार वर्ल्ड पर होता है। इसमें अब तक शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे सितारे दिखाई दे चुके हैं।

इससे पहले सत्र में करण ने इसमें अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, काजोल, रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कलाकारों का स्वागत किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन