1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूलिया को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी में हैं सलमान खान

यूलिया को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी में हैं सलमान खान

 Published : Dec 01, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 12:44 pm IST

सलमान खान पिछले काफी काफी वक्त से रोमांनिया की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस यूलिया वेंतूर के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यूलिया को अक्सर खान परिवार के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। पिछले सप्ताह ही यूलिया ने...

Iulia- India TV Hindi
Iulia

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले काफी काफी वक्त से रोमांनिया की मॉडल और टीवी एक्ट्रेस यूलिया वेंतूर के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यूलिया को अक्सर खान परिवार के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। पिछले सप्ताह ही यूलिया ने एक शानदरा हिंग्लिश ट्रैक 'एव्री नाइट ऐंड डे, जस्ट यू ऐंड मी' रिकोर्ड किया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। यह गाना उन्ही की एलबम 'आप से मौसिकी' के लिए रिकोर्ड किया गया है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि अब सलमान, यूलिया को लेकर एक पूरा एलबम तैयार करने की योजना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

हिमेश को सलमान और उनके परिवार के काफी करीब माना जाता है, खबरों के अनुसार जब सलमान ने उनसे यूलिया को अपनी एलबम का हिस्सा बनाने की बात कही तो वह तुरंत इसके लिए तैयार हो गए। लेकिन दबंग खान चाहते थे कि इस गाने के लिरिक्स हिन्दी और इंग्लिश के मिले-जुले हों। यूलिया इस ट्रैक की शूटिंग दिसंबर में शुरु करने वाली हैं। इतना ही नहीं इसके बाद सलमान उनके साथ मिलकर एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज करने वाले हैं इसमें 6 ट्रैक होंगे और इसकी पॉप-सिंगर यूलिया वेंतूर होंगी। इसके सभी म्यूजिक वीडियो में यूलिया नजर आएंगी।

इसके एक ट्रैक में सलमान भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे। इस म्यूजिक एलबम के लिए सलमान ने अपने कुछ पसंदीदा कंपोजर और सिंगर को चुना है, जिनमें अमाल मलिक, मीत ब्रदर्स, प्रीतम और सचिन-जिगर जैसे नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यूलिय ने 8 महिने पहले गाना शुरु किया था। पिछले कुछ वक्त से वह मुंबई में ही म्यूजिक की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इतने वक्त में उन्होंने काफी हिन्दी भी सीख ली है। अब वह एक प्रोफेशनल सिंगर के रुप में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और इसमें सलमान हर तरह से उनकी मदद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन