1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब सना खान की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है ये चीज

अब सना खान की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है ये चीज

 Published : Nov 25, 2016 11:13 am IST,  Updated : Nov 25, 2016 11:13 am IST

सना खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह काफी बोल्ड सीन्स देती हुई नजर आ रही हैं। फिल्मी हस्तियों को लेकर हमेशा ही कुछ न कुछ नया मीडिया में सुनने को मिल ही जाता है।

Sana khan- India TV Hindi
Sana khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह काफी बोल्ड सीन्स देती हुई नजर आ रही हैं। फिल्मी हस्तियों को लेकर हमेशा ही कुछ न कुछ नया मीडिया में सुनने को मिल ही जाता है। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही हैं कि सना का नाम उनकी फिल्म 'वजह तुम हो' के निर्देशक विशाल पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। इसे लेकर हाल ही में सना ने बताया कि खुद के बारे में उड़ने वाली अफवाहों को पढ़ना अब उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। सना कथित तौर पर विशाल पांड्या के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा, "मेरे बारे में हमेशा खबर होती है कि मैं हर किसी के साथ डेटिंग कर रही हूं और मुंबई में हर जगह मेरे ब्वॉयफ्रेंड्स हैं।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "यह मायने नहीं रखता कि मैं क्या कर रही हूं। बल्कि मुझे यह पढ़ने को मिलता है कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड है और यह सब पढ़ना मेरे जीवन का हिस्सा बन गया है। मेरी जिंदगी में यह पहली बार है जब निर्देशक के साथ नाम जोड़ा गया है और यह अजीब बात है क्योंकि हम अच्छे दोस्त हैं।"

सना वर्तमान में आगामी फिल्म 'वजह तुम हो' के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके कुछ दृश्यों में वह बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं और इस बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह इसे लेकर सहज हैं। अगर उन्हें विकल्प मिले तो वह ऐसे दृश्य से मना कर दें। लेकिन, एक नई और संघर्ष कर रही अभिनेत्री के रूप में उन्हें अभी यह देखना है कि क्या ऐसे दृश्य सचमुच में जरूरी हैं।

इस फिल्म में सना के अलावा गुरमीत चौधरी, शरमन जोशी और रजनीश दुग्गल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन