1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office collection: पहले दिन 'फितूर' पर भारी पड़ी 'सनम रे'

Box Office collection: पहले दिन 'फितूर' पर भारी पड़ी 'सनम रे'

 Published : Feb 13, 2016 06:00 pm IST,  Updated : Feb 13, 2016 06:01 pm IST

वेलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई यामी गौतम, पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला अभिनीत फिल्म 'सनम रे' को फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है।

sanam re- India TV Hindi
sanam re

मुंबई: वेलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई यामी गौतम, पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला अभिनीत फिल्म 'सनम रे' को फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फिल्म ने पहले दिन 5.04 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद का जा रही थी कि फिल्म पर्दे पर काफी अच्छी साबित होगी। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विट कर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी दी।

sanam
sanam

इसे भी पढ़े:- 'फितूर' के पहले दिन का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप

दिव्या की पहली फिल्म 'यारियां' को दर्शकों ने काफी सराहा था। इस बार भी उनसे उम्मीद की गई थी कि वह अपने दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर हाजिर होंगी, लेकिन उनकी इस दूसरी फिल्म में बॉलीवुड को वही पुराना बॉलीवुड लव ट्राइएंगल नजर आया। हालांकि इसके साथ ही रिलीज हुई अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' को 'सनम रे' ने बॉक्सऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। पुलकित-यामी की जोड़ी कैटरीना-आदित्य पर काफी भारी पड़ी है।

फिल्म के गानें पहले से ही हिट चुके थे। इसके अलावा फिल्म में लद्दाख और शिमला की खूबसूरत लोकेशन देखने लायक है। फिल्म में पुलकित और यामी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली उर्वशी रौतेला ने फिल्म में बाजी मार ली है। दर्शकों को फिल्म से बांधे रखने लायक तो कुछ खास दिखा नहीं, लेकिन कॉमेडियन भारती ने एक बार फिर दर्शकों का थोड़ा मनोरंजन जरूर किया था। 'यारियां' जैसी बेहतरीन फिल्म देने के बाद दिव्या ने एक बार फिर से लव स्टोरी बनाने के बारे में ही सोचा। लेकिन इस बार उनकी फिल्म से जितनी उम्मीदें की गई थी यह पर्दे पर उतना धमाल नहीं मचा पाई।

अगली स्लाइड में देखिए 'सनम रे' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन